बिजनौर, मई 16 -- नहटौर। भारतीय किसान यूनियन की बैठक में अनुशासनहीनता करने पर दो जिला पदाधिकारियों को पदमुक्त एवं बिना जिलाध्यक्ष अनुमोदन के बने ब्लॉक अध्यक्ष बने अरुण कुमार को संगठन से निष्कासित कर दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शनिवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने जिला संरक्षक मा. विजयपाल सिंह, जिला प्रवक्ता राजेंद्र सिंह जिला संरक्षक चौधरी महेंद्र प्रधान एवं कार्यालय प्रभारी रोहित राणा, धामपुर तहसील अध्यक्ष गजेंद्र सिंह आदि से नहटौर ब्लॉक की समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत जिला उपाध्यक्ष सुजीव कुमार एवं जिला सचिव जगत सिंह को पद मुक्त कर दिया। साथ ही अरुण कुमार को संगठन से निष्कासित करने की घोषणा की है। आपको बता दें कि हाल ही...