दो पदक जीतने वाली ताशा झा को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित
गुमला, जुलाई 7 -- गुमला, संवाददाता। रांची के खेलगांव में आयोजित तीसरी रांची जिला शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में दो पदक जीतकर गुमला का नाम रोशन करने वाली ताशा झा को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एकलव्य राइफल शूटिंग क्लब, रांची की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली ताशा झा ने .22 राइफल 25 मीटर जूनियर महिला प्रोन स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर उपायुक्त ने कहा कि ताशा की सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गुमला जिले का गौरव बढ़ाया है। यह भी पढ़ें- स्टेट शूटिंग में कुलजीत ने जीता कांस्य पदक उन्होंने कहा कि ताशा क्षेत्र के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।ताशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.