दो पट्टीदारों में मारपीट, आठ के खिलाफ मुकदमा
देवरिया, अप्रैल 26 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। महुआडीह थाना क्षेत्र के भुजौली गांव में मकान निर्माण को लेकर दो पट्टीदारों के बीच दो दिन पूर्व शुरू हुए विवाद को लेकर शनिवार को मारपीट हो गई। इसमें महिला-पुरुष समेत कई लोग घायल हो गए। घटना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।एक पक्ष से नन्हे सिंह पुत्र स्व. गणपति सिंह ने आरोप लगाया कि वह अपने हिस्से की भूमि पर मकान निर्माण के दौरान बाउंड्री, बार्जा बनवा रहे थे। इसी दौरान पट्टीदार एकजुट होकर बाउंड्री को तोड़ दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रामभजन, अगरावती देवी, रत्नेश, जयपाल सिंह, तारा देवी और श्रृष्टि के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़ और मारपीट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.