भागलपुर, जनवरी 31 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। प्रखंड के नवटोलिया गांव में दो पक्ष में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। प्रथम पक्ष के दिलीप कुमार यादव ने 17 नामजद लोग के खिलाफ और दूसरे पक्ष की आरती कुमारी ने 19 नामजद के खिलाफ भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...