प्रयागराज, अप्रैल 15 -- वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। लाठी-डंडे और पत्थर चलने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। उपद्रवियों ने पुलिस टीम को भी निशाना बनाया, जिसमें एक दरोगा भी चोटिल हो गए। कमलदीपुर निवासी लक्ष्मी शंकर यादव और ननकू सोनकर के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद था। मंगलवार रात यह विवाद इतना गहराया कि दोनों परिवारों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले माहौल शांत कराया, लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। पुलिस की मौजूदगी में ही पथराव कर दिया। करीब एक घंटे तक चले बवाल के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। मारपीट में लक्ष्मी शंकर, ननकू सोनकर और धर्मेंद्र यादव समेत छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने ननकू की पत्नी सहित चार महिलाओं को हिरासत में लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.