सहारनपुर, मार्च 2 -- सहारनपुर। रविवार की सुबह सोसायटी रोड पर दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई और लाठी डंडे चले। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो मारपीट कर रहे युवक मौके से फरार हो गए। घटना में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट में दो युवक घायल हुए हैं। कस्बा निवासी कुनाल व आर्यन पुत्रगण श्रवण कुमार सुबह करीब आठ बजे के समय होली के रंगो की दुकान लगा रहे थे। तभी पास ही की मिठाई की दुकान से तुषार, हिमांशु, विशाल अन्य कुछ लोगो के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे और लाठी डंडो से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। घटना मे रंग की दुकान लगा रहे दोनो भाईयों के सिर में चोट लगने से घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का फतेहपुर...