रायबरेली, मई 24 -- बछरावां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत की मेड़ काटने को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप घायल दो भाईयों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं। थाना क्षेत्र के बख्तावर खेड़ा मजरे मलपुर गांव में रविवार सुबह लगभग आठ बजे खेत की मेड़ काटने बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मामले में पीड़ित रामू पुत्र राम सागर की ओर से थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव का निवासी एक व्यक्ति अपने बेटों के साथ मिलकर उनके खेत की मेड काट डाली। विरोध करने पर आधा दर्जन लोग गाली-गलौज करके मारपीट करने लगे। मारपीट में रामू व उसके पिता रामसागर और भाई श्यामू घायल होकर गिर पड़े। शोर गुल मचने पर हमलावर जान से मार डालने की धम...