सासाराम, अप्रैल 10 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के माईको के समीप गुरूवार की देर शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में छह लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया। जबकि अधिक चोटिल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना में दोनों ओर से एफआईआर दर्ज करायी गई। जिसमें पुलिस ने फिलहाल एक पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...