रायबरेली, मार्च 5 -- हरचंदपुर,संवाददाता। कस्बे में बीते बुधवार देर रात किसी बात को लेकर हुए विवाद में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने की वजह से अचानक तूल पकड़ा गया। समय रहते पुलिस हरकत में आ गई। इससे आक्रोशित शांत हो गए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। सुरक्षा के तौर पर पुलिस टीम उक्त मोहल्ले में तैनात है। कस्बे के आसपास होलिका दहन के दूसरे दिन रंग खेलने की कई दशकों पुरानी परंपरा चली आ रही हैं। बीते बुधवार रात रघुवीरगंज बाजार में लोग अपने घरों के सामने छत पर अबीर गुलाल की मटकी लगा रहे थे। शुभम गुप्ता पुत्र स्व. विमलेश गुप्ता के दरवाजे पर रात करीब नौ बजे रास्ते में पड़ी रस्सी में उलझकर बाजार के राजा अंसारी पुत्र स्व. मदार का बच्चा रास्ते ...