देवरिया, दिसम्बर 15 -- मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में मोबाइल तोड़ने को लेकर दो पक्षों में चाकूबाजी हो गई, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मदनपुर थाना क्षेत्र के खोखरबर निवासी एक युवक अपने दोस्त के गांव के ही एक, दुसरे युवक के घर पहुंच गया। जहां मोबाइल में एक व्यकि के फोटो को लेकर दोनों में विवाद हो गया और एक युवक ने दूसरे युवक मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में चाकूबाजी हो गई। जिसमें एक पक्ष के रामदयाल (28), दीनदयाल (26) पुत्रगण रामनगीना व दिलीप घायल हो गए। इनमें दिलीप की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...