कन्नौज, जुलाई 7 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव में सोमवार शाम धान के पौध में बकरियां जाने से दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडा चलने से महिलाओं समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को भर्ती कराया गया। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों से 20 लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सौरिख क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी निरंजन सिंह पुत्र जोधालाल के खेत में खड़ी धान की पौध में सोमवार शाम को गांव निवासी सर्वेश कुमार पुत्र मुंशीलाल की बकरियां चली गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी डंडा चलने से निरंजन, बेटा सत्येंद्र, शीलू, पत्नी कलावती, व प्रेमलता, जबकि दूसरे पक्ष से सर्वेश, पंकज, विनीता, सुरजीत उर्फ भूरे...