सीतापुर, फरवरी 27 -- सीतापुर। रामकोट के कटिया गांव में शुक्रवार शाम दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने की वजह से विवाद की शुरूआत हुई है। घटना में रामसागर , विजय, सूरज घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस ने मौके से दस लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले ही बंजारा महिलाओं ने गांव के पास आकर डेरा डाला था। पास में ही एक ईंट भठ्ठा भी लगा हुआ है। आरोप है कि कुछ युवक कई दिनों से महिलाओं को परेशान कर रहे थे। शाम के समय भी उन्होंने महिलाओं को परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्होंने विरोध किया। तो विवाद बढ़ गया। दूसरे पक्ष से भी कुछ महिलाएं आ गईं। सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.