रुडकी, जून 30 -- भगवानपुर। धीरमजरा गाव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुलाम साबिर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उनका बेटा अपने घर खाना खाने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोककर गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। यह भी पढ़ें- दो पक्षों में विवाद, पांच पर केस दर्ज कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तोशीन, शाहिब, नदीम, वसीम, साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...