दो पक्षों में मारपीट में पिता पुत्र घायल, रेफर
साहिबगंज, अप्रैल 12 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 8 मुगलानी चक मोहल्ले में दो पक्षों में आपसी विवाद में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष के पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अब्दुल रोप( 55) व उसके पुत्र मो अमन (38) का पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी होते-होते बात मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लगाया गया। डॉक्टर कुमार सौरभ ने पिता व पुत्र दोनों को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इस बीच थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.