जौनपुर, दिसम्बर 12 -- मछलीशहर। मीरगंज थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव में बुधवार शाम आपसी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद शुरू हुई मारपीट में दोनों ओर से तीन लोग घायल हो गए। घटना में एक पक्ष के 34 वर्षीय कुलदीप श्रीवास्तव जबकि दूसरे पक्ष की 35 वर्षीय दीक्षा श्रीवास्तव और 14 वर्षीय दिशा श्रीवास्तव चोटिल हुईं। परिजन घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने कुलदीप और दीक्षा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...