दो पक्षों में मारपीट में आठ पर रिपोर्ट
हरदोई, जून 19 -- हरपालपुर। दहेलिया गांव में गुरुवार की शाम मामूली विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए हैं। पुलिस ने आठ लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार अरवल थाना क्षेत्र के दहेलिया गांव निवासी मुईद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया गुरुवार की शाम करीब 10 बजे वह अपने दरवाजे पर मौजूद था। तभी रास्ते में निकलने के विवाद को लेकर गांव के ही सलाउद्दी, अकील, लाल मोहम्मद, चांद मोहम्मद, साहिबे आलम, जीशान, प्रवेज आलम, मैशान ने लाठी डंडे से उसे मारा पीटा तथा बीच बचाव में आए उसके भाई सज्जाद तथा इरशाद व सामद रजा को भी मारा पीटा है। पुलिस ने मारपीट में मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तथा घटना में घायल चार लोगों को डाक्टरी परीक्षण के लिए स्थानीय सीएचसी भेज दिया है। अरवल था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.