अलीगढ़, मार्च 4 -- गोंडा। क्षेत्र के गांव कलुआ बैलोठ के दो पक्षों में आपस में झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक राहुल तिवारी मय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और झगड़ा कर रहे अरुण कुमार पुत्र नीरज निवासी बाजना, थाना नौहझील मथुरा, धर्मेंद्र पुत्र लोकमान, राजू, पिंटू ,नैहना, छोटेलाल, पुत्रगण रामचरण निवासी बैलोठ व 15 अज्ञात महिला पुरुषों में हो रहे झगड़े को रुकवाया। वहीं दूसरे पक्ष के उमेश पुत्र हरिश्चंद्र, बनै पुत्र नवाब सिंह, सूरज पुत्र पप्पन सिंह, भोलू पुत्र ओमवीर सिंह,कपिल पुत्र टेकचंद, लटूरी मौसम पुत्र बनै सिंह, योगेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बैलोठ एवं 12 अज्ञात महिला पुरुषों के हाथों में लाठी डंडे थे। जो एक दूसरे पर हमलावर थे जिसमें पुलिस के द्वारा अरुण कुमार, पिंटू, राजू, धर्मेंद्र, योगेंद्र सिंह, बनी सिंह, पुष्पेंद्र उर्फ पप्प...