साहिबगंज, अप्रैल 3 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के आलमपुरा गांव में बीते दो अप्रैल की शाम आपसी विवाद में दो पक्षों में हुए मारपीट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर एक पक्ष के आलमपुरा के मुस्लिम शेख एवं दूसरे पक्ष की नुरेशा बीवी ने थाना पुलिस से शिकायत की थी। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि पुलिस ने घटना की छानबीन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रथम पक्ष की शिकायत पर हेलवा शेख तथा दूसरे पक्ष की शिकायत पर नौशाद शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...