मुजफ्फर नगर, अगस्त 4 -- मोरना क्षेत्र के गांव चौरावाला में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पथराव की घटना से भगदड़ मच गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 20 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि कई महिलाओं समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चोरावाला में मकान पर कब्जे को लेकर रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसमें मारपीट व जमकर पथराव होने से भगदड़ मच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार करीब 40-50 व्यक्ति लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर लेकर एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने। स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस ने 20 व्यक्तियों को नामजद कर 15 अज्ञात आरोपियों के ...