बोकारो, मार्च 29 -- गोमिया। बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्रखंड अंतर्गत जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के जगेश्वर में शनिवार को दो गुटों के दो युवकों के बीच मारपीट की घटना के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक गुट के आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुबह लगभग दस बजे टायर जलाकर तथा बांस लगाकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण इस मार्ग पर घंटों तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ व एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह, गोमिया सीओ आफ़ताब आलम व इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, जगेश्वर विहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव तथा विभिन्न थाना के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और एक गुट के आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके...