मुरादाबाद, मई 21 -- दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वारयल वीडियो कटघर थाना क्षेत्र के सिरसा इनायतपुर गांव का बताया जा रहा है। जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, बेल्ट, लात-घूंसों से टूट पड़े। काफी देर तक गांव में हंगामा होता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गांव में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर मारपीट शुरू हुई। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। काफी देर तक चले हंगामे के बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस संबंध में कटघर थाना प्रभारी...