मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हटहट निवासी महबूब ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 7 बजे मेरी अचानक भैंस खुल गई थी, जब कैमरे चेक करने को कहा तोइसी बात को लेकर मारपीट हो गई ,आरोप यह भी है कि दबंगों ने जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अकबर, इब्ने अली, दानिश, उस्मान आदि के खिलाफमारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि दूसरे पक्ष के अकबर अली की तहरीर पर भी कई लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस ने दोनों पक्षों की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...