फतेहपुर, दिसम्बर 6 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के अयाह में बुधवार रात गाली-गलौज को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष की ननकी पत्नी रामबाबू, शंकर पुत्र रामबाबू और गीता पुत्री रामबाबू निवासी ग्राम अयाह को चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष के हजारीलाल रैदास पुत्र दिरपाल रैदास और संतोष कुमार पुत्र हजारीलाल निवासी ग्राम अयाह को चोटें पहुंचीं। रात करीब 11 बजे ननकी देवी के दरवाजे के पास दोनों पक्ष एक-दूसरे को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी तक देने लगे। शाह चौकी प्रभारी आकाश मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...