मेरठ, मार्च 15 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में शनिवार सुबह गाली-गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। मामूली कहासुनी दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष में बदल गई और जमकर पथराव व मारपीट हुई। पांच लोग घायल हो गए। एक पालतू बिल्ली भी जख्मी हो गई। संघर्ष का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। अल्लीपुर निवासी पीड़िता भूरी पत्नी अनीश ने तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी असद पुत्र नसरुद्दीन उसके चचिया ससुर कलवा को गालियां दे रहा था। उसके बेटे फरमान ने विरोध किया, जिससे विवाद बढ़ गया। असद ने राशिद, आबिद, साजिद समेत कई महिलाओं और अन्य लोगों के साथ उसके घर में घुसकर मारपीट की। दोनों पक्षों पे एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। भूरी, उसकी बेटियां सोफिया व सुहाना तथा दूसरे पक्ष से साजिद और उसकी गर्भवती पत्नी रानी घायल हो गए। भूरी ने आरोप लगाया...