गोरखपुर, मई 11 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम टिकरिया में रविवार को पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 12 लोगों पर जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है। सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरिया निवासी रिंकू पत्नी सुखदेव निषाद ने तहरीर में बताया कि रविवार को पुरानी रंजिश में विपक्षी लाठी डंडा लेकर घर पर चढ़ आए। पति सुखदेव निषाद, बेटी खुशी, बेटा बृजेश, ससुर पुराण निषाद को मारपीट कर घायल कर दिए। बेटी खुशी बेहोश हो गई। पुलिस ने धीरज, राजेंद्र, सदानंद, दयानंद, यदुवंशी, भोरी उर्फ गजानंद, किशन, शुभम के खिलाफ केस दर्ज किया है।उधर दूसरे पक्ष के राजेंद्र निषाद का आरोप है कि वे दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान विपक्षी पुरानी रंजिश को लेकर दरवाजे...