कौशाम्बी, जुलाई 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के सईगंज गांव में मंगलवार सुबह मामूली बात पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान सगे भाइयों समेत तीन लोगों को चोटें आई हैं। हलका सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।कोखराज थाने पर तैनात आरक्षी रितोश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह झगड़े की सूचना पर वह हमराही के साथ सईगंज पहुंचे। वहां पता चला कि बच्चों द्वारा बालू फैलाने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। एक पक्ष से अवधेश कुमार कोरी निवासी छितानी का पूरा व दूसरी तरफ से हरिश्चंद्र तथा उसका भाई गोले कोरी निवासी सईगंज घायल हुए हैं। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में भाई ने भाई को पीटा पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी घायल इलाज कराने चले गए थे। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य का कहना है कि आरोपों की जांच ...