फतेहपुर, मार्च 16 -- फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के बिनोवा नगर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि राजा गिहार और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर मामला बढ़ गया और एक पक्ष से राजा गिहार पुत्र रमेश गिहार, आशू पुत्र रमेश गिहार तथा मुस्कान पुत्री रमेश गिहार तथा दूसरे पक्ष से गोलू पुत्र रामकरन, गुड़िया पत्नी रामकरन, काजल पत्नी राजा गिहार और मुन्नी गिहार पत्नी भैय्यालाल आमने-सामने आ गए। थाना प्रभारी विनोद मौर्या ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...