आरा, अप्रैल 29 -- आरा, हि.सं.। चौरी थाना क्षेत्र के ढकनी गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें महिला समेत दोनों पक्षों के चार लोग जख्मी हो गए। सभी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में एक पक्ष के ढकनी गांव निवासी 55 वर्षीय हरेन्द्र सिंह, उनकी 48 वर्षीया पत्नी शकुंतला देवी व 46 वर्षीय भाई मार्कण्डेय सिंह और दूसरे पक्ष के दीनानाथ सिंह के 48 वर्षीय पत्र नागेंद्र सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच छह डिसमिल जमीन को लेकर कुछ वर्ष से विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह एक पक्ष की ओर से उसी जमीन पर पिलर‌ लगा दिया गया था। नागेंद्र सिंह की ओर से विरोध किया गया, तो दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। ....

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...