श्रावस्ती, अप्रैल 11 -- इकौना, संवाददाता। दो भैंसों के आपस में लड़ जाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बाद में मारपीट में बदल गया। जिसमें बुजुर्ग समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इकौना थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी सर्वजीत यादव पुत्र रामतीरथ यादव ने थाना इकौना में तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया। तहरीर में पुलिस को बताया है कि शुक्रवार शाम को वह और दूसरे पक्ष के लोग खेतों में भैंस चरा रहे थे। इस दौरान उनकी और दूसरे पक्ष की भैंस आपस में लड़ गई। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। जिसमें दूसरे पक्ष के राजन, भकलू उर्फ राम संवारे, नान्हे व सुन्दर की पत्नी समेत अन्य लोग एकत्र हो गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव कराने आए ननके पुत्र रामधीरज व रामतीरथ प...