श्रावस्ती, मार्च 8 -- श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के महेसरा सोनरई गांव में शनिवार देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि कुछ बच्चे छत पर खड़े पेशाब कर रहे थे। इस दौरान बगल के रहने वाले दूसरे पक्ष के लोगों ने नाराजगी जताई। इसी बात को लेकर देर रात को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के दो लोग अवधेश व एक अन्य घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...