कन्नौज, फरवरी 17 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सौसरापुर में किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटना के सम्बंध में ग्राम सौसरापुर निवासी इशरत पुत्र मुजम्मिल ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार दोपहर खेत में बकरी चली चली जाने को लेकर शिकायत करने पर पड़ोसी अकमल उर्फ अजहर तथा कलीम गाली गलौज करने लगे। जब गालियां देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। बचाने आए उसके चचरे भाई मुजीब को भी मारपीट करके घायल कर दिया। शोर गुल की आवाज सुन कर मौके पर कई लोग आ गए। तब यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.