मुजफ्फर नगर, अप्रैल 30 -- छपार। गांव बरला में मामूली कहासुनी के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मारपीट के दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। और उनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनका शांतिभंग में चालान किया है। बरला चौकी इंचार्ज तुफान सिंह ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र के गांव बरला में नसीम पुत्र रब्बान व जाविद पुत्र मतलूब के बीच गली में भूसा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौच व मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर एसडीएम सदर के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है। यह भी पढ़ें- शांति भंग में चार लोगों का चालान यह भी पढ़ें- पुलिस ने मारपीट के पांच युवकों का शांतिभंग में किया चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...