रायबरेली, अप्रैल 12 -- सिंहपुर, संवाददाता। शिवरतन गंज थना क्षेत्र के जगतपुर गांव में पैसे के लेन देन के विवाद में दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। जिससे दोनों पक्ष मे मारपीट हो गई। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जगतपुर गांव निवासी प्रधान हरिकेश यादव व राम नरेश माली के बीच पैसों के लेन देन का विवाद था। रविवार को दोनों पक्ष आमने सामने आ गए जिससे दोनों पक्षों मे मारपीट हो गई। हरिकेश यादव के समर्थक विनोद कुमार की तहरीर पर राम नरेश, अनुज, अनिकेत व अमित के खिलाफ सम्बंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ दया शंकर मिश्रा ने बतायाकि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.