जौनपुर, मई 17 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोट आई हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के राजापुर इटाये गांव निवासी देवव्रत पांडेय पुत्र राधेश्याम पांडेय ने आरोप लगाया कि वह गुरुवार की शाम करीब पांच बजे इटाये बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी अच्छेलाल पटेल से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुई मारपीट युवक पर चाकू से हमला, दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज देखते ही दे...