पीलीभीत, मार्च 26 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी राजकुमारी पत्नी महेशपाल ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 24 मार्च को उसकी सात वर्षीय पुत्र आयुष गली के बाहर खेल रहा था। तभी गांव का ही सुरेंद्र पाल शराब के नशे में आकर उसके पुत्र के साथ मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसी मामले में दूसरे पक्ष के सुरेंद्र ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 23 मार्च को शाम छह बजे गांव का आयुष साइकिल चला रहा था। जब उसने साइकिल धीरे चलाने को कहा तो वह घर चला गया। इसके बाद उसकी मां राजकुमारी,दादी सीमादेवी और रिश्तेदार प्रमोद कुछ देर बाद एकराय होकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली ...