प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 17 -- लालगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिपाही श्रवण कुमार ने पूरे नैन (टोड़रपुर) निवासी उमाकांत पांडेय, पत्नी सरिता पांडेय दूसरे पक्ष के वैभव पांडेय, पिता संजय पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, उमाकांत पांडेय और संजय पांडेय के खिलाफ बंटवारे को लेकर विवाद था। 15 दिसंबर की रात दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने लगी। सूचना पर सिपाही श्रवण कुमार साथी मुकेश चन्द्र गुप्ता के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर मामला सही पाया गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...