सीतामढ़ी, जून 13 -- रुन्नीसैदपुर। माधोपुर सुल्तानपुर गांव में पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घायलों में युवती की स्थिति गंभीर होने पर उसे मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है। घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित मो. अकरम द्वारा रुन्नीसैदपुर थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार निजी जमीन पर मिट्टी गिराने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर पड़ोसी एवं पट्टीदार पक्ष के लोगों ने कथित रूप से उनके घर में घुसकर महिलाओं समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- मिश्रवलिया गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट आरोप है कि हमलावरों ने डंडा, पत्थर एवं लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे कई लोग घायल हो गए। इस घटना में साजिदा खातून, गजाला परवीन, साहिल परवीन सहित पर...