गाजीपुर, दिसम्बर 7 -- जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। घटना के बाद आशा यादव की तहरीर पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांच दिसंबर की शाम करीब चार बजे गांव की रूबी और शोभा किसी बात को लेकर विवाद करने लगीं । उन्होंने विरोध किया तो दोनों बहनें उग्र हो गईं और उन्हें तथा उनकी बेटी अन्नू यादव को मारने-पीटने लगीं। शोरगुल सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो किसी तरह मां-बेटी की जान बच पाई। सूचना पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राम सरन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.