गिरडीह, मार्च 11 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में मकान बनाने के सवाल पर मंगलवार दोपहर को दो पक्ष के लोग आपस मे भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक-दूसरे को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। मारपीट के साथ एक-दूसरे के घरों को आग के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने झोपड़ीनुमा मकान में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशामक दल को सूचना दी। अग्निशामक दल के पहुंचने के बाद मकान में लगे आग को बुझाया गया। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हुए हैं। इसमें एक पक्ष से मंटू साव, मितन साव व उनकी पत्नी बबीता देवी, पुत्र गोविंद साव, फूलचंद साव, गुलटन साव और विकास साव शामिल हैं। घायलों में से फूलचंद साव की स्थिति चिंताजनक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे ग...