बलिया, मार्च 28 -- सिकंदरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसारिखपुर गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में 45 वर्षीय सफीउल्लाह और 48 वर्षीय छोटेलाल यादव के साथ ही आधा दर्जन लोग घायल हो गये। बताया जाता है कि बच्चों को लेकर हुए विवाद ने बड़ा रुप धारण कर दिया। घायलों का इलाज स्थानीय सीएचसी पर कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...