दो पक्षों में मारपीट, आठ लोगों पर बलवा का केस
देवरिया, मई 27 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। मामूली विवाद में दो पक्षों ने मारपीट कर लिया। एक पक्ष में चाकू, फाइटर से दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। मामले में पुलिस ने हमला बोलने वालों पर बलवा और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान दोनों पक्षों ने विवाद किया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। उधर पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी ने गांव का दौरा किया।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हरियापार निवासी करामुद्दीन शेख और आकाश सिंह के बीच इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान नोंक झोंक हो गई थी। आरोप है कि करामुद्दीन शेख ने अपने साथियों के साथ आनंद नगर चौराहे पर आकाश सिंह और उसके साथी ऋतिक राव को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। आकाश के विरोध करने पर करामुद्दीन और उसके साथियों ने दोनों पर फाइटर, चाकू और बेल्ट से हमला बोल दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.