पीलीभीत, मई 20 -- पीलीभीत। दो पक्षों में हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के घायलों का जिला चिकित्सालय में मेडीकल कराया गया है।थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी बजरंग पाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह अपने परिवार और छोटे बच्चों के साथ पैतृक मकान में रहता है। मकान का अभी तक बंटवारा नहीं हुआ है, जिसको लेकर परिवार में पहले से मनमुटाव चल रहा था। आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे उसके भाई भगवान सिंह, उसकी पत्नी तेजवती उर्फ रूबी और पड़ोसी निर्मल ने विवाद के दौरान गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी और पत्नी की पिटाई कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। दू...