अररिया, जून 10 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया कला पंचायत स्थित वार्ड संख्या तीन में बुधवार की सुबह भूविवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका निर्मला देवी गृहरक्षक सुबोध यादव की मां व स्व जगदीश यादव की पत्नी थी। गृह रक्षक सुबोध यादव ने अपनी निर्मला देवी की ईंट से पीट-पीटकर कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के पुत्र सुबोध यादव ने बताया कि बुधवार की अहले सुबह पड़ोस के राजेंद्र यादव, शोभा देवी व गीता देवी और मेरी मां से कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गयी। इस दौरान इन लोगों ने उनकी मां को पीट-पीट कर जख्मी कर दिया। बताया कि हो हंगामा की आवाज सुनते ही हम लो...