मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- मोरना खुजेड़ा गांव में मंगलवार देर शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। घटना में वसीम, आयशा, इमराना, अफजाल, अमीर हसन सहित कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खुजेडा में किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडों के साथ पथराव और फायरिंग की। ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए और दरवाजे बंद कर लिए। सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला और पुरुष फायरिंग की बात करते नजर आ रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जटवाड़ा नरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया।पुलिस के अनुसार एक पक्ष के अमीर हसन, इनाम...