शामली, अप्रैल 8 -- शामली। शहर के नया बाजार स्थित नाला पटरी में दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके से एक कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को शहर के नया बाजार निवासी संजय बिडौली अपनी कार लेकर घर से निकाल रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान नाला पटरी पर दुकानदार कमल जैन और नीरज जैन की दुकान के बाहर बाइक खडी थी, जिसको संजय बिडौली द्वारा हटाने के लिए कहा गया, जिस पर दुकानदार ने हटाने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दुकानदारों ने कार सवार पर पिस्टल दिखाकर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और झगडा कर रहे लोगों को सख्ती अपनाकर शांत किया। पुलिस ने मौके से कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू क...