गिरडीह, अप्रैल 24 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सुइयाडीह गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए। घायलों में सरजू प्रसाद वर्मा के गंभीर होने की सूचना है। परिजनों ने उसे आनन फानन में सदर अस्पताल गिरिडीह ले गए परंतु डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति होने कीर वजह से उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे धनबाद ले गए परंतु डॉक्टरों ने वहां से भी उन्हें रेफर कर दिया है। फिलहाल उनका इलाज दुर्गापुर के निजी अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गिरधारी महतो एवं चिंतामणि यादव के बीच जमीन विवाद था। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह गिरधारी महतो अपने घर के पीछे गोहाल बनाने के लिए नींव खोद रहा था तभी चिंतामणि यादव वहां आ धमके एवं कहने लगे कि यह मेरी जमीन है। इसमें तुमने नींव कैसे खोद ...