गया, दिसम्बर 24 -- इमामगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव में मंगलवार की रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष से चार महिलाओं सहित कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों में रीना देवी, ज्योति कुमारी, रानी कुमारी, सोनी कुमारी, प्रमोद दास और नन्हु दास शामिल हैं। इनमें प्रमोद दास की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर किया गया। वहीं दूसरे पक्ष से सुरेन्द्र दास और उनके पुत्र उत्तम कुमार घायल हुए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि बेला गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के कारण मारपीट हुई है। दोन...