गंगापार, जून 12 -- मेड़रा गांव में दो दिन पूर्व प्रधान व उनके विपक्षी के बीच किसी बात को लेकर हुए वाद विवाद दोनों तरफ से मेजा थाने में तहरीर दी गई, पुलिस पक्ष व विपक्ष की तहरीर पर मुकदमा लिख जांच में जुट गई है। कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह ने बताया कि मेड़रा गांव के प्रधान रामधारी बिन्द व उनके विपक्षी इन्द्र बहादुर बिन्द के बीच किसी बात को लेकर 9 जून को विवाद हो गया था। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के कई को गंभीर चोटे आई थी।

घायल व्यक्तियों की जानकारी प्रधान रामधारी बिन्द की ओर से इन्द्र बहादुर, बेंचूराम,नीशा देवी पत्नी रामू व संजय कुमार के खिलाफ तहरीर दी गई, मारपीट की इस घटना में प्रधान के भाई को गंभीर चोटे आई, जबकि प्रधान की विपक्षी कविता देवी ने तहरीर देते हुए बताया कि 9 मई को साढ़े दस बजे के लगभग प्रधान रामधारी व उनके साथ रहे जुगून, ...