जहानाबाद, मार्च 16 -- घायलों में तीन की हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर थाना क्षेत्र के जयनन्द बीघा गांव में भू विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े हुलासगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के केऊर पंचायत अंतर्गत जयनन्द बिगहा गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जमीन से जुड़े पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तू-तू मैं-मैं हुई, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे कई लोग जख्मी हो गए। घायलों को परिजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घाय...