दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे
बस्ती, मई 27 -- दुबौलिया। थानाक्षेत्र के चौकी डेइडिहा अंतर्गत डेइडिहा गांव में मंगलवार दोपहर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, हालांकि मामला संज्ञान में है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन वह केवल मूकदर्शक बनी रही। यह भी पढ़ें- कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.